मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्राधिकारी अवधेश शुक्ल ने कहा कि अपने जीवन को सुरक्षित चाहते है तो यातायात के नियमों का पालन करें। यातायात सप्ताह के अवसर पर द्विवेदी पैराडाइज स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छात्रों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। कहा सभी छात्र इस का संकल्प ले हम अपने अभिभावकों से बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने को जरूर कहे। हेलमेट लगाने से सब की बचत रहती है। ज्यादा तर सड़क हादसे में मौत हो जाती है। छात्र अपने अपने घर में अभिभावकों को यातायात के नियमों की जानकारी दें और पालन करने के लिए कहे। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय ने कहा छात्र खुद एवं दूसरे को भी तेज रफ़्तार से वाहन चलाने के लिए मना करे वाहन धीमी गति से चलाए जिससे कोई भी दुर्घटना न घटे। इस मौके पर प्रबंधक प्रभाकर द्विवेदी, प्रधानाचार्य मनीष मिश्रा मौजूद थे। नगर के सिटी पब्लिक स्कूल में भी यातायात सप्ताह मनाया गया। जहां पर क्षेत्राधिकारी अवधेश शुक्ल व थानाध्यक्ष शशिभूषण राय ने यातायात नियमों की जानकारी बच्चो को दी। इस मौके पर प्रबंधक आलोक गुप्ता, प्रधानाचार्य त्रिलोकी नाथ दूबे ,विश्वामित्र गुप्त आदि मौजूद थे।