जौनपुर। राजकीय पालीटेक्निक कालेज में गुरुवार को पुरातन छात्र समागम समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के पास आउट पुरातन छात्र/छात्राएं समारोह में सम्मिलित हुए। समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र एसएस रावत रहे। संस्था के प्रधानाचार्य राजकुमार रेयन द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह् भेट किया गया। मुख्य अतिथि ने छात्र/छात्राओं को आर्शीवचन दिया एवं वर्तमान समय में उद्योग विभाग द्वारा चल रही सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विशिष्ट ऐल्युमिनी नागेन्द्र कुमार विश्वकर्मा तथा अन्य ऐल्युमिनी शुभम प्रजापति, अभिषेक चौहान, रंजीत सोनी, उत्तम पटेल, राधा मौर्या एवं करिश्मा उपाध्याय के साथ-साथ संस्था के एके मिश्रा, रामकुमार, रूपेश कुमार डा. साधना मौर्या, जयशंकर सिंह, रंजीता सिंह, रणजीत कुमार, जितेन्द्र बहादुर, कैलाशनाथ, कमर अब्बास, संजू तथा समस्त स्टाफ उपस्थित थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचालन शशिबाला एवं मो. रिजवान हाशमी ने किया।