जौनपुर। उपजिला निर्वाचन अधिकारी आरपी मिश्र ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के गहन प्रकृति के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अन्तर्गत एक सितंबर से 30 नवम्बर तक बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची का घर-घर सत्यापन किया जा रहा है। आयोग द्वारा समस्त अर्ह मतदाताओं के नाम सम्मिलित करने हेतु विशेष अभियान दिवस 25 नवम्बर नियत किया गया है। इस दिवस को समस्त मतदेय स्थलों पर पदाभिहित अधिकारी, बूथ लेंविल अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहकर अर्ह व्यक्तियों जिनके नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, उनसे फार्म-6 भरवाने का कार्य करेंगें। अतिरिक्त मतदाता सूची में विद्यमान डुप्लीकेट, शिफ्टेड एवं मृतक मतदाताओं के अपमार्जन की कार्यवाही की जाएगी।