सिरकोनी। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर गुरुवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न हुई।जिसमें ग्राम राज्य वित्त के खाते में पैसा आने में हुई गड़बड़ी और 13 बिन्दुओ ओर चर्चा हुई । इसके अलावा खरीफ अभियान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन,मनरेगा,समस्त पेंशन,प्रधानमंत्री आवास,शौचालय आदि पर सुझाव लिया गया।बैठक में सदस्यो द्वारा ने तीन करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यो के प्रस्ताव दिए गए।कार्यक्रम की शुरुआत में पिछली कारवाही की पुष्टि के बाद हुआ।
ग्राम प्रधानों ने शिकायत करते हुए कहा कि जिला पंचायत राज्य अधिकारी कार्यालय से न जाने किस प्रकार राज्यवित्त के खाते में पैसा भेज गया।जहां कम जाना चाहिए, वहां ज्यादा भेज गया और जहां ज्यादा जाना चाहिए, वहां कम भेज गया। प्रधान राजेपुर ने सफाईकर्मी के नहीं होने की शिकायत करते हुए तत्काल सफाईकर्मी नियुक्त किये जाने की मांग किया।प्रधानो ने मांग के हिसाब से धन नहीं आने पर विकास कार्य प्रभावित होने की बात कही। प्रमुख वीना सरोज ने कहा कि विकास कार्य पूरी तरह से पारदर्शिता पूर्ण होंगे।प्राथमिकता के आधर पर धन आने पर काम होगा।खण्ड विकास अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने कहा कि गांव में जो भी विकास कार्य जरूरी है। उन्हें पहले कराये।प्रधानमंत्री आवास तथा शौचालय को बनवाने में किसी प्रकार की हीलाहवाली न होने दें।कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत हौसिला प्रसाद सिंह ने किया। इस मौके पर प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।