नेवढ़िया। बीडीओ रामचरित्र यादव ने गुरुवार को रामनगर ब्लाक के रसुलहा गांव में जांच की। इस गांव में बन रहे शौचालयों में दो शौचालयों के गड्ढ़े मानक के विपरीत पाए गए। जिस पर बीडीओ ने शौचालय की दूसरी किश्त रोकने और संबंधित लाभार्थी के विरुद्घ सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
रामनगर ब्लाक के ग्रामसभा रसुलहा के ग्रामीणों की ओर से मानक के विपरीत शौचालय बनने की शिकायत की गई थी। जिस पर बीडीओ रामचरित्र यादव ने गुरुवार को गांव में जाकर बन रहे शौचालयों की जांच की। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद पटेल और संतोष विश्वकर्मा के बन रहे शौचालय का गड्ढा मानक के विपरीत बना मिला। जिस पर बीडीओ ने नाराजगी जताते हुए शौचालय की दूसरी किश्त रोकने और संबंधित के विरुद्घ कार्रवाई की बात कही। इस संदर्भ में बीडीओ रामचरित्र यादव ने बताया कि जिस ग्रामसभा में मानक के विपरीत बनता शौचालय मिलेगा, उन सभी लाभार्थियों की दूसरा क़िस्त रोक दी जाएगी। उनके विरुद्घ कार्रवाई भी की जाएगी।