फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस ने गणवेश में किया पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला/शाहगंज। राष्ट्रीय स्वयं सेवज संघ ने गणवेश में बुधवार को शाहगंज और करंजाकला में पथ संचलन निकालकर सभी को अनुशासन का पाठ पढाया। करंजा कला के सिद्दीकपुर स्थित मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री विद्यालय से कुतूपुर तिराहा तक करंजा कला खंड के कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन किया। पथ संचलन वापस दुर्गा जी विद्यालय परिसर पहुंचा। यहां बौद्धिक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सह प्रांत प्रचारक मनोज ने 25 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम की रूप रेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। संघ की गतिविधियों अंगीकार करने की नसीहत दी। संघ की ओर से चलाए जा रहे सनातन धर्म के कार्यो में सहयोग करने की अपील की। समाज सेवा के लिए चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। दुर्गा जी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कंचन सिंह ने की। इस मौके पर खंड कार्यवाह उमाशंकर पाल, जिला प्रमुख सुशील जी, संपर्क प्रमुख अरुण कुमार पाठक, नीरज श्रीवास्तव, मनीष गुप्त, राम मनोरथ, डा. कमलेश पाल, नितेश कुमार आदि मौजूद रहे। शाहगंज: नगर के केशव नगर पुराना चौक मोहल्ला स्थिति सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण से बुधवार की शाम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पूर्ण गणवेश में पथ संचलन निकाला गया। सैकड़ों की संख्या में स्वयं सेवक शामिल रहे। बैंड की धुन पर स्वयं सेवक चलते रहे। संचलन केशव नगर पुराना चौक मोहल्ला से निकलकर एराकियाना चौक, मुख्य मार्ग, रामलीला भवन चौक, कोतवाली चौक, डाकघर तिराहा, श्री रामपुर रोड, राजकीय पुरुष चिकित्सालय, जेसीज चौक, मुख्य मार्ग, घासमंडी चौक, चूड़ी मोहल्ला, पुराना चौक होते हुए अपने उदगम स्थल सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में पहुंच कर समाप्त हुआ। पथ संचलन में प्रमुख रुप से अक्षय कुमार अग्रहरी, शिरीष मोदनवाल, श्रवण कुमार अग्रहरी, संजय चौबैे, हरक चंद, भुनेश्वर मोदनवाल, अनिल मोदनवाल, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें