फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्ध महासभा के प्रशिक्षण में भाग लेने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। भारतीय बौद्ध महासभा का तीन द्विसीय प्रशिक्षण शिविर 22, 23 और 24 नवंबर को महाबोधि इंटर कालेज सारनाथ वाराणसी के प्रांगण में आयोजित किया गया है। जिसमें देश विदेश के भिक्षुगण अपना-अपना विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम की जानकारी बौद्ध महासभा के मंडल संयोजक दूधनाथ गौतम ने दी। उन्होंने जिले के लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन



बदलापुर। क्षेत्र के फिरोजपुर गांव स्थित भगवान शिव के मंदिर पर आयोजित दो दिवसीय राम चरित मानस पाठ के समापन पर हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर रामकेश शुक्ल, संदीप शुक्ल, सुधीर, विनय, अजय शुक्ल, सूर्यप्रकाश मिश्र बड़कऊ, उमेश चंद्र मिश्र, डा. प्रकाश शुक्ल, राय साहब यादव आदि मौजूद रहे।

जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामजी पांडेय ने बताया कि मिजिल्स रूबैला अभियान 26 नवंबर 2018 से चलाया जाना है। मिजिल्स रूबेला अभियान हेतु जन जागरूकता रैली शाही किला गेट से प्रारंभ होकर जिला पुरुष चिकित्सालय पर समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें