फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोज अध्यक्ष और तेरस बने मंत्री ------

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के साधारण सभा की चुनावी बैठक बुधवार को टीडी इंटर कालेज सभागार में चुनाव अधिकारी जगदीश प्रसाद व्यास की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्व सम्मति से सरोज कुमार सिंह को संघ का अध्यक्ष और तेरस यादव को मंत्री पद निर्वाचित किया गए। चुनाव अधिकारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को निर्देश दिया कि संघ के पदाधिकारियों का गठन कर लें। बैठक का संचालन डा. प्रमोद कुमार ने किया। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि संघ के पदाधिकारी शिक्षक हितों के प्रति समर्पित रह कर संघर्ष में भागीदार बने। संगठन की मभजबूती से शिक्षकों की पहचान बढ़ेगी। प्रांतीय मंत्री डा. राकेश सिंह ने कहा कि संघ का चुनाव हो जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर नरसिंह बहादुर सिंह, अतुल कुमार सिंह, शशि प्रकाश मिश्र, सुधाकर सिंह, मिथिलेश सिंह, सुनील सिंह, अर विंद सिंह, विनय सिंह, प्रमोद सिंह, दयाशंकर यादव, विनय सिंह, सतीश सिंह आदि मौजूद थे। जनपदीय संरक्षक संकठा प्रसाद सिंह ने चुनाव अधिकारी और शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें