फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी प्रतिमा के सामने की प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अविरल निर्मल गंगा प्रवाह करने हेतु नदी दिवस से आरंभ गंगा सद्भावना यात्रा गुरुवार को जौनपुर पहुंची जहां जल विरादरी के लोगों ने गांधी प्रतिमा के सामने सामूहिक सर्वधर्म प्रार्थना की। अर्जुन पांडेय ने कहा कि गंगा की निर्मलता एवं अविरलता सुनिश्चित करने हेतु भारत सरकार को शीघ्र प्रभावी कानून चाहिए। जिससे राष्ट्रीय नदी घोषित मां गंगा के गौरव अस्तित्व को पुर्नस्थापित किया जा सके।
विज्ञापन

गंगा गोमती संवाद को संबोधित करते हुए जल विरादरी के प्रदेश संयोजक जलयोद्धा आर्यशेखर ने कहा कि आजादी से लेकर आज किसी भी सरकार में मां गंगा के मूल अस्तित्व के प्रति इच्छा शक्ति का अभाव रहा है। यही वजह है कि गोमुख से लेकर गंगा सागर तक मां गंगा के निर्मल व अविरल प्रवाह को बांधों ने कैद कर लिए। वहीं शहरीकरण और औद्योगीकरण के राक्षस ने गंगा जल व प्राकृतिक संरचनाओं को विकृत करने का काम किया है। सभा को संजय उपाध्याय, द्विजेंद्र, विश्वात्मा, रामजीत, बनबासी, शैलेंद्र निषाद, देवेंद्र सिंह, मुरलीधर निषाद, डा. अजय श्रीवास्तव, अरुण कुमार सिंह, डा. धर्मेंद्र यादव, संतोष कुमार, सुदर्शन यादव, रमेश यादव, राजकेशर यादव, श्याम बिहारी, संजय कुमार , मनीष आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर सौरभ, आनंद, रूबीना, कौशर, प्रियंका, अरूण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें