फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार की अनियमितता की जांच करने पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। बसेरवा गांव में कोटे की दुकान की अनियमितता की जांच इंसपेक्टर करने बसेरवां गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बात की तथा कोटेदार को रजिस्टर दिखाने के लिए निर्देश दिया। बसेरवा गांव के ग्रामीणों ने कसेरवा गांव की अटैच दुकान की अनियमितता की शिकायत डीएम से की थी। दो नवंबर को लिखित शिकायत करके आरोप लगाया है की ग्राम सभा बसेरवां की दुकान का लाइसेंस निलंबित होने कारण सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान कोॉ कसेरवा के कोटेदार संगीता देवी के यहां अटैच कर दिया गया है। कोटेदार ने सितंबर माह का राशन और मिट्टी का तेल नहीं बांटा। कार्ड धारकों ने सितंबर माह का राशन के बारे में भी पूछने सितंबर व अक्टूबर का राशन और मिट्टी देने की बात कह च,ला गया। दो नवंबर को कोटेदार ने राशन कार्ड कटवा की चेतावनी दी। शिकायत करने वाले में मनोज कुमार, रामलाल, हीरामणि, उषा देवी, सीमा देवी, निशा देवी, रेनू देवी, बिंदु ,शांति, राधिका, ऊषा देवी, अमृता देवी, सीता देवी, चंपा देवी, सावित्री देवी, शामिल थी। इंसपेक्टर युनुस खान का कहना है की जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें