जलालपुर। बयालसी इंटर कॉलेज में यातायात माह के तहत मंगलवार को छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और नियमों का पालन करने, निर्धारित गति से अधिक वाहन न चलाने की सलाह दी।
इंस्पेक्टर देवतानंद सिंह ने बताया कि हमेशा सड़क पर बाएं से ही चलना चाहिए। अभिभावकों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें। बगैर लाइसेंस के वाहन चलाना अपराध है। इस दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर लोगों को थाने के चक्कर भी काटने पड़ सकते हैं। बच्चों को स्कूल से निकलते समय सड़क पर झुंड बनाकर अथवा दौड़ते हुए नहीं चलना चाहिए। दोनों तरफ देखने के बाद ही सड़क पार करना चाहिए। प्रधानाचार्य डा. शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हादसों में कई लोगों को अपने बहुमूल्य जीवन से हाथ धोना पड़ता हैं। यातायात के नियमों को पालन करके हादसों से बचा जा सकता है। जयप्रकाश सिंह, सुरेंद्र रघुवंशी आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर विनय सिंह, गप्पू राम, राम सिंह, चन्द्र मणि यादव, धमेंद्र सिंह, मनीष विक्रम, अनिल शर्मा, कृष्णपाल सिंह, विजयकांत सिंह, काजल, रुचि, इंद्रा, गीतू सिंह आदि मौजूद रही।