फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर नद्दी के अमरदेव ने विधौरावीर के पप्पू को दी पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्णनगर में भरत मिलाप के अवसर पर आयोजित दंगल में पहलावानों ने खूब जोर आजमाइश की। रामपुर नद्दी के अमरदेव ने विधौरावीर के पप्पू को आसमान दिखाया। इसी तरह अरबिंद पहलवान पियारेपुर ने भलुआहीं के रोहित को, रमाशंकर पियारेपुर व संतोष पहलवान अहिरौली के बीच बराबर की कुश्ती रही। अनुराग पहलवान वीकापुर ने राकेश गनेशपुर को पटखनी दी। अनुराग पहलवान बदलापुर ने डबलू पहलवान विधौरावीर को आसमान दिखाया। इसके अलावा कुश्ती में दर्जन भर पहलवानों ने जोर आजमाइश की। निर्णायक पहलवान शिवकुमार सिंह रहे। आयोजकों में रामप्रसाद यादव, उमाशंकर शुक्ल, सत्यम सिंह, उन्नत सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें