खेतासराय। थाना क्षेत्र के कलापुर गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बाउंड्रीवाल का लोहे का गेट सोमवार की सुबह पिलर के साथ गिर गया । गेट गिरने से पास खड़ी एक बालिका घायल हो गई ।
कलापुर गावं स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुलने से पहले ही सोमवार को कुछ छात्र - छात्राए आ गए थे। साथ ही विद्यालय के बाउंड्री के लोहे के गेट का को पकड़ कर बच्चे झूल रहे थे ।उसी समय लोहे का गेट पिलर के साथ नीचे गिर पड़ा । जिससे झूल रहे छात्र वहां से भाग लिए। लेकिन कक्षा 6 की छात्रा ज्योति गेट गिरने से घायल हो गई । उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई । इस बारे में पूछने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने बताया के विद्यालय के बाउंडरी वाल का गेट गिरा है। लेकिन छात्रा के गम्भीर घायल होने की सूचना नहीं है । एक छात्रा को मामूली चोट लगी है। जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी भेज कर उपचार करा दिया गया है ।