फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वरक नहीं मि ने से क्षुब्ध किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। यूपी कापरेटिव फेडरेशन सोसाइटी के गोदाम से चार दिनों से उर्वरक वितरण नहीं होने से क्षुब्ध किसानों ने सोमवार को हंगामा खड़ा कर दिया। नाराज किसानों ने जंघई मार्ग पर जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 20 नवंबर से उर्वरक का वितरण करवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर किसान शांत होकर वापस लौट गए।
किसानों के सामने गेहूं की बुआई शीघ्र करनी है।नवंबर में कुछ दिनों तक हड़ताल के कारण सोसायटी समूहों द्वारा खाद वितरण बंद किया गया था।उसके बाद उयूपी कापरेटिव फेडरेशन सोसायटी के गोदाम में तैनात कर्मचारी सड़क दुर्घटना में घायल हो गया।जिसके कारण गोदाम बंद है।खाद नहीं मिलने से क्षेत्र के किसानों परेशान हैं। गोदाम में 500 बोरी डाई व 800 बोरी यूरिया डंप है। किसान सोसायटी की गोदाम पर गुरुवार से लगातार चक्कर लगा रहे है। चार दिनों के बाद जब सोमवार को भी गोदाम नहीं खुला मिला। साथ ही चौकीदार ने खाद देने से इनकार कर दिया तो किसानों का धैर्य टूट गया। उन्होंने गोदाम पर हंगामा मचाना शुरू कर दिया । साथ ही करीब आधा घंटा मछलीशहर -जंघई मार्ग जाम हो गया ।सड़क जाम होने की सूचना पर कोतवाल अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।उन्होंने विभाग के उच्चधिकारियों से वार्ता कर 20 नवंबर से खाद वितरण कराने का भरोसा दिया। तब जाकर किसान शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोदाम में तैनात कर्मचारी शीतला प्रसाद का सड़क दुर्घटना में हाथ टूट गया है। कैश का कार्य होने के कारण हिसाब में गड़बड़ी हो सकती है। जिसके कारण खाद का वितरण नहीं हो सका। वैकल्पिक व्यवस्था करके 20 नवंबर से खाद वितरण करने का कार्य किया जाएगा।
वीरेंद्र कुमार यादव
जिला प्रबंधक,यूपी कापरेटिव फेडरेशन सोसायटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें