जौनपुर। श्री देवदीपावली समिति प्रतिमा विसर्जन घाट नखास पर 23 नवंबर को देव दीपावली का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान घाटों को 1101 दीपों से सजाया जाएगा। घाटों को आकर्षक रंगोली से सजाया जाएगा। सोमवार को समिति ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। महोत्सव के मुख्य यजमान ज्ञान प्रकाश सिंह ट्रस्टी श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट होंगे। जनपद में स्कूली बच्चों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, भजन संध्या एवं झांकी मंचन का आयोजन होगा। नवदुर्गा शिव मंदिर पर स्थापित आराध्य देवी देवताओं का दीपों, बिजली झालरों द्वारा अलौकिक शृंगार किया जाएगा। समारोह का शुभारंभ मां आदि गंगा गोमती के भव्य आरती से होगा। रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृृत किया जाएगा। बैठक में समिति संरक्षक राधे कृष्णा ओझा, निखिलेश सिंह, शशांक सिंह रानू, महेंद्र देव विक्रम, विशिष्ट सदस्य मोतीलाल यादव, मनीष देव, नितेश सिंह, कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र मिश्रा, चंदन यादव, सचिव श्रीपाल यादव, शनी जायसवाल, प्रभारी राजेंद्र सिंह, रुपेश सिंह, विजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महासचिव राजन अग्रहरि ने किया। आभार अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने जताया।