मड़ियाहूं। सत्ती माता बाईपास तिराहे के पास सब्जी मंडी बन जाने के बाद भी व्यापारी और किसानों पुराने स्थान ही सड़क के किनारे सब्जी बेचते हैं। इससे आए दिन जाम लग रहा है। लोग घंटों जाम में फंसने के बाद ही निकल पा रहे हैं। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मड़ियाहूं नगर पंचायत ने सत्ती माता बाईपास तिराहे के पास चार बीघे में 52 दुकानों की सब्जी मंडी बनवाई ताकि व्यापारियों व किसानों को सामान बेचने में असुविधा न हो। नगर पंचायत अध्यक्ष रुखसाना द्वारा एक माह पूर्व इस मंडी का उद्घाटन किया। इसके बाद सब्जी कारोबारियों ने सब्जी बेचना प्रारंभ किया। इससे नगर को जाम की समस्या से मुक्ति मिल गई थी। कुछ ही दिन बाद अधिकांश सब्जी कारोबारी फिर अपने पुराने स्थान पर सब्जी बेचने लगे। इससे फिर नगर में जाम लग रहा है। इसमें फंसकर लोग परेशान हो रहे हैं। जाम की समस्या से निजात दिलाने का कोई कार्य नहीं किया गया है। जबकि मंडी समिति के लोग इस समस्या के हल के लिए उपजिलाधिकारी, कोतवाल व सीओ से मिलकर नगर में चल रही थोक सब्जी मंडी को सती माता तिराहे पर बनी मंडी में भेजने कीमांग कर चुके हैं । अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे नगरवासियों में रोष व्याप्त है।