फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में पानी नहीं होने से गेहूं के खेती पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केराकत। नहर में पानी नहीं होने से गेहूं की खेती में बाधा पैदा हो गई है। किसान गेहूं के बुवाई के लिए खेत की भराई नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में खेती पिछड़ने का अंदेशा पैदा हो गया है।
शारदा सहायक सिंचाई खंड की नहर केराकत तहसील के त्रिलोचन व थानागद्दी होते हुए मुड़ेला तक जाती है। इससे खेवसीपुर, पराऊ गंज, सोहनी, नाऊपुर, थानागद्दी ,बराई आदि दर्जनों गांव के सैकड़ों बीघे खेत की सिंचाई होतेे है। पिछले छह माह से इस नहर के पानी नहीं आ रहा है। रोस्टर के हिसाब से आने वाला पानी भी टेल तक नहीं पहुंच पाता है और कुलाबों में नहीं चढ़ता। कुछ सम्पन्न किसान नहर में इंजन लगा कर अपने फसलों की भराई कर रहे हैं। लेकिन अधिकांश किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर में कुछ दिन पूर्व तक पानी चला है। टेल तक घास -फूंस के चलते पानी कुलाबों में नहीं चढ़ा था। अगर टंडवा और भैसा फीडर से सहयोग मिलता तो ऐसी स्थिति नहीं आती। इसकी अब सफाई कराई जाएगी। सफाई होने के बाद पानी छोड़ा जाएगा ।-एसके रावत, अवर अभियंता, सिंचाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें