फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सचिवों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर । स्थानीय ब्लाक के दो सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत राज अधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों की शत प्रतिशत जीओ टैगिंग नहीं करने पर की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मिश्रौली में 149 के सापेक्ष अभी तक मात्र 22 शौचालयों की जीओ टैगिंग की गई और 15.75 प्रतिशत ही फोटो अपलोड किया गया यहै। ग्राम पंचायत बहुर में 109 शौचालय में से किसी का न तो फोटो अपलोड किया गया है और न ही जीओ टैगिंग हुई है। ग्रामपंचायत कवेली में 210 शौचालयों में से 10 की जीओ टैगिंग और 75 फीसदी फोटो अपलोड किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने इन ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिव श्रीपति मौर्य व निशा यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही चेताया है कि लक्ष्य के सापेक्ष निर्मित शौचालय की शत प्रतिशत जीओ टैगिंग व फोटोग्राफी अपलोडिंग का कार्य यथा शीघ्र पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें