जौनपुर। नगर विकास राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने शनिवार को भंडारी पुलिस चौकी के बगल में 15.80 लाख की लागत से निर्मित आठ सीट व बाथरुम सहित सामुदायिक डिलक्स शौचालय का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसके निर्माण हो जाने से जिला अस्पताल में आने वाले महिला व पुरुष मरीजों सहित उनके तीमारदारों को शौचालय व स्नान करने के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। इसी क्रम में पालिका अध्यक्ष माया टंडन ने कहा कि आठ सीट व बाथरुम सहित सामुदायिक डिलक्स शौचालय का निर्माण कार्यदायी संस्था ईशा कंट्रक्शन एजेंसी द्वारा किया गया है। इसका 15.80 लाख की लागत से किया गया है। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ रखने और शहरवासियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका द्वारा कार्य किया जा रहा है। नगर को स्वच्द व सुंदर बनाने में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। इस अवसर पर कर अधीक्षक ओपी यादव, कर निर्धारण अधिकारी अशोक सरोज, सहायक अभियंता जल उमेशप्रसाद , सहायक अभियंता सिविल शेषनाथ राय, अवर अभियंता विभोर विश्वकर्मा, अश्वनी भाष्कार आदि उपस्थित रहे।