सुजानगंज। क्षेत्र के करतोरा के विद्युत उपकेंद्र के निविदा कर्मियों ने उपखंड अधिकारी विद्युत विभाग मुंगराबादशाहपुर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें यह मांग किया कि सुजानगंज एवं करतोरा विद्युत उपकेंद्र का ठेका समाप्त हो चुका है। जिसके चलते हम लोग कार्य करने में असमर्थ हैं। यदि हम लोगों के साथ कोई जान माल का नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। पिछले 3 महीनों से हम लोगों का मानदेय नहीं मिला है। हमारी मांग है कि या तो किसी ठेकेदार को टेंडर दिया जाए या फिर कोई जिम्मेदार अधिकारी लिखित रूप से यह जिम्मेदारी ले कि निविदा कर्मियों के मानदेय की जिम्मेदारी ले। जब तक ऐसा नहीं होता है तब तक हम कार्य नहीं करेंगे। इस मौके पर विवेक पांडेय, हुबनाथ सिंह, प्रमोद कुमार, राजेंद्र कुमार, विनय कुमार सिंह, आकाश आदि उपस्थित रहे।