फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा के लिए जिले पहुंची अभ्यर्थियों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। टीईटी की परीक्षा रविवार को होनी है। परीक्षा के लिए जिले में 52 केंद्र बनाए गए है। इन परीक्षा केंद्रों पर 51 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। आसपास के कई जिलों के अभ्यर्थियों का सेंट आया है। ऐसे में दूर दराज के अभ्यर्थी एक दिन पहले ही जिले में डेरा डाल दिए हैं। होटल, धर्मशाला, लाज और होटलों में अभ्थियों ने डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

परीक्षा के चलते रविवार को जिले में भीड़ रहेगी। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए तैयारी की है। हर केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र पर छात्रों को मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध है।परीक्षा में एक घंटे पहले ही अभ्यर्थियों को केंद्र पर पहुंचना है। इस नाते बाहर से आने वाले अभ्यर्थी एक दिन पहले ही जिले में पहुंच गए। सुबह से ही परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ेगी। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने कमर कस लिया है। अभ्यर्थियों की भीड़ के चलते यातायात व्यवस्था को सुचारु करना एक चुनौती होगी। परीक्षा के लिए जिले के 52 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में दो पालियों में सुबह दस से 12.30 बजे तक और दूसरी पाली में तीन से 5.30 बजे तक कराई जाएगी। परीक्षा कराने की जिम्मोेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ब्रजेश मिश्र को सौंपी गई है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा सीआरओ और सिटी मजिस्ट्रेट को परीक्षा के निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परीक्षा के लिए केंद्रों के आसपास सुरक्षा पर विशेष नजर रहेगी। फोटो स्टेट की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। यदि नकल सामग्री के साथ कोई पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें