जौनपुर। सनबीम स्कूल कुल्हनामऊ में वा र्षिकोत्सव उमंग का आयोजन किया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सनबीम स्कूल ग्रुप आफ एजुकेशन इंस्टीट्यूशन वाराणसी के चेयरमैन दीपक मधोक और डायरेक्टर भारती मधोक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि समोधपुर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. रंजीत सिंह, महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्य मोनिका सिंह ने छात्रों के कार्यक्रम की सराहना की। नृत्य, गीत, नाटक और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से खूब मनोरंजन किया। विद्यालय के पीजी के छात्रों ने क्यूटीज नाडीज का प्रदर्शन किया। केजी के बच्चों ने बशुधैव कुटुंकम का मंचन किया। कार्यक्रम में सिल्वर लाइटिंग, टार्चर इन ए बाटल, मारो रंगीलों राजस्थान, सुर संग्राम समेत अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सोशल साइट डिक्टेटरशिप नाटक को सभी ने खूब सराहा। विद्यवालय के निदेशक डा. हरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यालय अपने कत्वर्य को पूरा करने के साथ छत्रों को बेहतर शिक्षा देने का पूरा प्रयास कर रहा है। अनुशासन का नतीजा है कि बच्चेे इस तरह का कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे है। निदेश डा. शुभ्रा सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य मोनिका सिंह ने प्रगति आख्या प्रस्तुत किया। इस मौके पर हिमांशु विक्रम सिंह, विकास सिंह, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।