करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के फरीदाबाद गांव में महिला सामाख्या की ओर से नारी अदालत का आयोजन किया गया। नारी अदालत में करंजाकला क्षेत्र से 10 महिलाओं ने अपनी समस्या दर्ज कराई। महिलाओं ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है।
नारी अदालत में ज्ञानमती लाडलेपुर की रहने वाली थी। पति से अनबन हो जाने से वह लाडलेपुर में रह रही थी। दोनों पति-पत्नी को नारी अदालत ने बुलाया। दोनों को समझा-बुझाकर पति अमरजीत के साथ ज्ञानमती को भेज दिया। हर माह की 15 तारीख को महिला सामाख्या की ओर से नारी अदालत का आयोजन किया जाता है। विभिन्न ब्लाकों में 10 स्थानों पर नारी अदालत का आयोजन होता है। इसमें महिलाओं की ओर से 80 शिकायतें हर माह आती हैं। इसमें घरेलू हिंसा, मारपीट, दहेज उत्पीड़न से संबंधित दर्ज होती है। अदालत में जिला कार्यक्रम समन्वयक रजनी सिंह के साथ अन्या, सन्नो राय, ऊषा शर्मा उपस्थित रहीं।