फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख सात हजार लोग हैं शौचालय विहीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में दो लाख 89 हजार 661 लोग खुले में शौच कर रहे हैं। इन लोगों के यहां शौचालय नहीं बना है। ये ऐसे लोग हैं, जिनका नाम स्वच्छ भारत मिशन के सेक सूची 2012 में भी नहीं है। इन लोगों की सूची तैयार करने का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। सूची में पूरी पारदर्शिता हो, इसके लिए सीडीओ द्वारा इन लाभार्थियों की जांच कराई जा रही है। इस दौरान पक्का मकान वालों और गांव में न रहने वाले लोगों का नाम काटने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद बचे लोगों की सूची बनाकर शौचालय बनवाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

लोग खुले में शौच न करें और घर-घर शौचालय हो। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनवाने का कार्य किया जा रहा है। सरकार की ओर से प्रति शौचालय 12 हजार रुपये प्रोत्साहन धनराशि भी दी जाती है। इस दौरान दो अक्तूबर तक जिले को ओडीएफ घोषित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के सेक सूची 2012 में नाम रहने वालों को शौचालय बनवाना प्रारंभ किया लेकिन तय तिथि तक कार्य पूरा नहीं हो पाया। शासन द्वारा कार्य पूरा करने के लिए 31 नवंबर तक का समय दिया गया है। इस दौरान प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों की भी जांच कराई। इनका नाम उक्त सेक सूची में नहीं है। इस दौरान दो लाख 89 हजार 661 लोग पाए गए। इनके यहां शौचालय नहीं है। इसके बाद इन लोगों की पुन: जांच कराने का कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए ब्लाक स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसमें ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। इनके यहां पक्का मकान हो और गांव में नहीं रहता हो। ऐसे लोगों का नाम काटने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद शौचालय विहीन लोगों की सूची बनेगी।

ब्लाकवार शौचालय विहीन लोगों की संख्या
जौनपुर। महराजगंज ब्लाक में 17692, सुईथाकला में 10800, मुगराबादशाहपुर में 13080, शाहगंज में 18000, डोभी में 15000, सिरकोनी में 12500, मुफ्तीगंज में 12000, करंजाकला में 12717, जलालपुर में 14200, खुटहन में 12138, सुजानगंज में 14572, केराकत में 15610, सिकरारा में 16048, बक्शा में 16236, मछलीशहर में 12150, रामनगर में 17692, बरसठी में 21000, बदलापुर में 14516, धर्मापुर में 8297, रामपुर में 15413 लोग हैं। जिनके यहां शौचालय नहीं है।
विज्ञापन


जिले में कुल दो लाख 89 हजार 661 लोगों के पास शौचालय नहीं है। इन लोगों का फिर से सत्यापन ब्लाक स्तरीय अधिकारियों से कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद शौचालय विहीन लोगों की सूची बनाई जाएगी। साथ ही शौचालय बनवाया जाएगा। - गौरव वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें