सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर कस्बे में स्थित मां काली मंदिर जायसवाल समाज की तरफ से ईष्टदेव सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित स्वजातीय सम्मेलन में स्वजातीय वरिष्ठ जनों में विहिप नेता कृष्ण गोपाल जायसवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष राज कुमार काजू, बसपा नगर अध्यक्ष विश्वनाथ जायसवाल को अंग वस्त्रम से तथा मेघावी छात्रा विम्मी जायसवाल को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की आरती पूजन व वंदे मातरम गीत के साथ किया गया। शिक्षिका सुमन जायसवाल ने महिला शिक्षा पर बल दिया। कहा कि जिस समाज में महिलाओं की उपेक्षा होगी और उन्हें हेय दृष्टि से देखा जाएगा तो वह समाज कभी भी विकास नहीं कर सकता है। इस लिए महिलाओं के प्रति समान शिक्षा व समान विचारधारा रखने वाला ही संगठन समाज का अगुवा बन सकता है। विहिप नेता कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि मजबूत संगठन से ही समाज में स्वजातियों की पहचान सम्भव है। वक्ताओं ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जीवन वृत्तांत पर विस्तार से चर्चा किया। अध्यक्षता रतनलाल जायसवाल तथा संचालन प्रदेश युवजन महासचिव सौरभ जायसवाल संटी ने किया। कार्यक्रम में गौरव जायसवाल, राकेश जायसवाल, मनोज जायसवाल, सभासद सूर्य लाल जायसवाल, शिवप्रसाद, गोविंद, रामकुमार, गोपाल,कमलेश , दिलीप, पवन, सुनील, गामा, गिरधर, बलराम, सभासद विजय, गोलू आदि मौजूद रहे।