फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाल करने की आवाज बुलंद

विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली की मांग
विज्ञापन
जौनपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह बब्बू की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन लेना कर्मचारियों का हक है। हम अपने हक को कभी नहीं छोड़ेंगे। वे चिकित्सा प्रतिपूर्ति 25 अक्तूबर का शासनादेश वापस लेने की मांग की। फेडरेशन आफ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के जिलामंत्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 26 हजार किया जाना नितांत आवश्यक है। साथ ही आंगनबाड़ी, आशा बहु और पीआरडी जवानों को कम से कम 18 हजार मानदेय दिया जाए। उत्तर प्रदेश फेडरेशन आफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभुदयाल ने कहा कि वर्तमान समय में यदि कर्मचारी नहीं जागे तो उन्हें पेंशन नहीं मिल सकेगी। पेंशन सभी कर्मचारियों का बुढ़ापे का सहारा होता है। धरने में अशोक कुमार यादव, रामकेश यादव, अच्छेलाल पाल, शिवकुमार यादव, निर्मला शर्मा, मीनाक्षी शुक्ला, अखलेश कुमार उपाध्याय, प्रमोद कुमार पाठक, अरविंद यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें