फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58 छात्रों को गोल्ड मेडल और प्रमाणपत्र दिया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर के दीक्षांत समारोह में 58 छात्रों को गोल्ड मेडल और प्रमाणपत्र दिया गया। मुख्य अतिथि सांसद डा. केपी सिंह रहे। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपना लक्ष्य बनाकर प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए। यदि लक्ष्य बना लिए तो वह मंजिल दूर नहीं है। जिसको आपने लक्ष्य बनाया है। छात्रों को आगे जाने के लिए अपने माता पिता और बड़ों का आशीर्वाद चाहिए। प्रशिक्षण प्राप्त करते समय गुरु के मार्ग दर्शन पर चलना चाहिए। इससे आप रोजगार की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के पूर्व भगवान विश्वकर्मा की चित्र पर पुष्प अर्पित दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में राजकीय आईटीआई अपना स्थान बना लिया है। छात्रों को मेहनत करके ही अपने भविष्य को खोजना चाहिए। जो छात्र मेहनत करता है। उसे रोजगार पाने में देर नहीं है। वह दूसरे को भी रोजगार दे सकता है। उन्होंने कहा कि राजकीय आईटीआई में महिला आईटीआई खोलने की स्वीकृति शासन ने दे दिया है। छात्रों को रोजगार देने में आईटीआई सक्षम है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सभाजीत यादव ने कहा कि यह आईटीआई रोजगार देने में सफल हो सकी है। अब छात्रों को रोजगार के लाले नहीं पड़ेगे। कार्यक्रम में गोल्ड मेडल्स पाने में देवेन्द्र कुमार, कुमारी अंजील, कुमारी निलू, मोहन, प्रमोद गिरी, राजमणि, रविंद्र कुमार, शिवकुमार, नंदनी, मंजीत, प्रवीण, अभिषेक, संदीप, महेश, अंतिमा, संदीप, आदर्श, उत्तम, महेश, नागेश्वर, हलकधारी, लालबहादुर, सर्वेश, मंगला, पुष्पेंद्र, निशांत अजय, प्रवेश, धिरेंद्र, शुभम, प्रीति, अंजील, मनीष, सुनील, विवेक, सुजीत, संदीप, प्रदीप तिवारी, शनी, शुभम, कुमारी आकांक्षा, धर्मेंद्र, अनुराधा, सविनय, मेहीलाल, रणवीर, अजय, मोहन, नरेंद्र, सभाजीत, सुनी कुमार, अतुल कुमार, पुष्पेंद्र कुमार शामिल हैं। संचालन सुनील कुशवाहा ने किया। इस मौके पर बीबी सिंह, हरिश्चन्द्र, मुस्ताक हुसैन, एनके सिंह, अभय शर्मा, सुनील शर्मा, प्रेम नरायन पांडेय एमएम जमा, सतेन्द्र देव शुक्ला, अतुल श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें