फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के अंत तक रौशन हो हर घर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रमुख सचिव ऊर्जा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जौनपुर, आजमगढ़ और बलिया के बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सौभाग्य योजना के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा की। साथ ही योजना की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान समय से कार्य पूरा कराने के लिए अफसरों केे पेंच कसे। साथ ही तय तिथि के अंदर हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार ने कहा कि सौभाग्य योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में है। इसके तहत हर घरों में बिजली का कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। यह कार्य पूरा करने की तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। इसके अंदर हर हाल में जिले के सभी घरों में बिजली पहुंच जाए। जिन घरों में बिजली के कनेक्शन नहीं पहुंच पाए या वे ट्रांसफार्मर से नहीं जुड़ पाए। ऐसे घरों में सोलर पावर लगाया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार लापरवाही नहीं किया जाए। लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जौनपुर, आजमगढ़ और बलिया के बिजली विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में सौभाग्य योजना के तहत हुए कार्यों और प्रगति के बारे में बताया। इस मौके पर यूपी पावर कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक अपर्णा यू, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक एनएस गोविंद राजू, वाराणसी के मुख्य अभियंता शैलेंद्र, आजमगढ़ के मुख्य अभियंता पंकज कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें