फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हें मुन्हें बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी और फूड स्टाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद किया गया। बाल दिवस पर विद्यालयों में वादविवाद, रंगोली और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिताएं कराई र्गइं। विज्ञान प्रदर्शनी और मेलों का आयोजन किया गया।
टीडी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बाल दिवस मनाया गया। । प्रज्ञा, प्रियांशु, अंशिका, सांत्वना व प्रियदर्शिनी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आरएन टैगोर स्कूल में प्रबंधक डा. पीके सिंह व प्रधानाचार्य डा. शीला सिंह की देखरेख में बाल दिवस मनाया गया। बीआरपी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा. सुभाष सिंह की देखरेख में रंगोली, मेंहदी, विज्ञान व भाषण प्रतियोगिताएं हुईं। प्रबंधक आनंद शंकर ने केक काटा। श्रीजगत नारायण संस्कृत महाविद्यालय जदगतगंज में रविभूषण त्रिपाठी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य कन्हैया लाल पांडेय की देखरेख में हुई। कमला नेहरू इंटर कालेज अकबरपुर आदम में प्रबंधक डा. श्रद्धा सिंह, अजीत सिंह की देखरेख में बाल दिवस मनाया गया। तिलक कान्वेंट स्कूल वाजिदपुर में प्रधानाचार्य दिनेश प्रताप सिंह, नेहरू युवा केंद्र मुरादगंज में डा. सुधा सिंह, छोटेलाल सिंह व सीटीओ अभयराज की देखरेख में बाल दिवस मनाया गया। नीलदीप एकेडमी द्वारा संचालित सिटी इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस पर क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह ने पंडित नेहरू के बारे में बताया।
विज्ञापन

मीरगंज के प्राथमिक स्कूल अदारी, मीरगंज, चौकी खुर्द, अगहुआ, मोलनापुर, स्टरलिंग स्कूल मीरगंज, बरावा जमुहर में बाल दिवस मनाया गया मडियाहूं क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किए। मुंगराबादशाहपुर के द्विवेदी पैराडाइज स्कूल एंड कालेज में प्रधानाचार्य मनीष मिश्रा की देखरेख में मेला लगा और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई, जिसमें महात्मा गांधी साहिल, मोदी आभास व ओजस्व, पं. नेहरू एस पटेल, रानी लक्ष्मीबाई सृष्टि, भारत माता शतांशी, इंदिरा गांधी अर्पिता तिवारी, सुभाषचंद्र बोस हर्ष बने। सिरकोन क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में पंडित जवाहर लाल नेहरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें किया गया। बच्चों ने प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरु के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। बदलापुर के मां मालती गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल , सेंट जेवियर्स स्कूल भलुआही , तिलवारी , एनपीएस पब्लिक स्कूल सरोखनपुर , सल्तनत बहादुर पीजी कालेज, संग्राम बालिका इंटर कालेज, श्रीबजरंग इंटर कालेज घनश्यामपुर, आर्य इंटर कालेज लेदुका में चाचा नेहरु के व्यक्तित्व प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

मछलीशहर के शांति पब्लिक स्कूल, सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया गया। सेंट थॉमस मिशन स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता हुई। जमुहर स्थित माता पिता इंटर कॉलेज, मतरी के बृजराजी भोलेनाथ इंटर कॉलेज में केक काटा गया। सतहरिया क्षेत्र के धौरहरा प्राइमरी पाठशाला में स्वेटर बंटा गया। मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक विद्यालय उर्दू माध्यम में चाचा नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। खेतासराय क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली में प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने डिस्कवरी ऑफ इंडिया पर प्रकाश डाला। जफराबाद क्षेत्र के राष्ट्रीय पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य विनय कुमार श्रीवास्तव केक काटा और खेलकूद का आयोजन किया गया। सुजानगंज के जेपी इंटरनेशनल स्कूल में पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, डा. जयप्रकाश तिवारी, निशा किरण उपाध्याय की मौजूदगी में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बक्शा क्षेत्र के चुरावनपुर गांव स्थित मां गुजराती पीजी कालेज में एनएसएस के सामान्य शिविर का आयोजन किया गया। मुफ़्तीगंज के एलके पब्लिक स्कूल घुरहूपुर में प्रवंधक डा. दिनेश कुमार तिवारी ने बच्चों को सफाई का संदेश दिया। बसंती एसएस जूनियर हाईस्कूल नैपुरा, मां कलावती इंटर कालेज सेवईंनाला ,जेके इंटर कालेज गजना ,शाश्वत इंटर कालेज सेवईं नाला, बाबा गणेश महाविद्यालय रत्तीपुर , गौरव इंटर कालेज व राम दुलार बालिका इंटर कालेज धर्मापुर व मालती देवी एस एस धर्मापुर में बाल दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें