जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी कार्यालय पर बुधवार को जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु का जन्म दिन देश के निर्माण व रचना दिवस के रुप में मनाया गया। इस दौरान पंडित जवाहरलाल नेहरुके कृतित्व व व्यक्तित्व के बारे में प्रकाश डाला गया।
जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु का जन्म ही देश को आजाद कराने के लिए हुआ था। उनके विचारों ने दूनिया को एक नई दिशा दिया। देश के नव निर्माण की उनकी पूरी इबादत हिंदुस्तान में समाहित है। देश उनको स्मरण कर रहा है। शहर अध्यक्ष नेयाज ताहिर शेखू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु के विराट व्यक्तित्व व सोच की पंच वर्षीय योजनाएं देश के नव निर्माण के साक्षी हैं। इस अवसर पर देवानंद मिश्र, अखिलेश श्रीवास्तव, सौरभ शुक्ला,शिवा मिश्रा, छोटेलाल यादव, गौरव सिंह आदि उपस्थित रहे।
बाल दिवस को धूम धाम से मनाया
बदलापुर। कस्बे के सल्तनत बहादुर महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के बच्चों ने बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर धूम धाम से मनाया। पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि संस्कृति विभाग की विभागाध्यक्ष डा. उर्मिला सिंह तथा विशिष्ट अतिथि डा. विनय दुर्गेश रहे। संचालन कर रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. राम मोहन अस्थाना ने कहा कि बच्चों को किसी भी मजबूत राष्ट्र के नीव की ईट माना जाता है। बाल दिवस उत्सव परिवार, समाज और देश में बच्चों के महत्व को याद दिलाता है। इस अवसर पर ज्योति दूबे, अंकुर यादव, नीरज सिंह, अनुराग पाल, निष्ठा उपाध्याय, शिवानी, शैली, गुड़िया, विपिन, रक्षा तिवारी, सहित सैकड़ों छात्र छात्राएँ मौजूद रहे ।