फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को पूरा करने के लिए डीएम को सौपा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के जिला इकाई द्वारा शनिवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा गया। उन्होंने मांग पूरा नहीं होने पर काली पट्टी बांधकर कार्य करने, कार्य बहिष्कार करने और अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अध्यक्ष मिठाईलाल ने कहा कि नायब तहसीलदार पद पर प्रोन्नति करने, अन्य समकक्ष पदों के बराबर ग्रेड वेतन 4200 देने, स्टेशनरी के लिए 1500 रुपये प्रतिमाह देने सहित 11 सूत्रीय मांग की जा रही है। लेकिन सरकार द्वारा मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। संघ द्वारा 29 अक्तूबर को लखनऊ के गांधी प्रेक्षागृह में बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें 15 नवंबर से 17 नवंबर तक तहसीलों में काली पट्टी बांधकर कार्य करने, 20 नवंबर को कार्य बहिष्कार करने और 30 नवंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया था। जिसके क्रम में शनिवार को मांगों को पूरा करने के लिए जिलाधिकारी को पत्रक दिया गया है। जिसमें मांगों को पूरा करने की मांग की गई है। साथ ही मांगों को लेकर तय किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी गई है। पत्रक देने वालों में मंत्री कामता प्रसाद गुप्ता, बाबू राम यादव, बदरे आलम, नीरज कुमार सिंह, शोभनाथ यादव, शशांक, रजनीश कुमार सिंह, अखिलेश पाठक, सुबाष श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें