फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्कण्डेय राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। क्षेत्र के जंगीपुर गांव स्थित श्री आदर्श धर्म मंडल रामलीला मंच पर हनुमान का बेहतरीन अभिनय करने वाले मार्कण्डेय सिंह मुन्ना को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय एवार्ड से सम्मानित किया गया। सोशल लाइफ सर्विस आर्गनाइजेशन नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिजवान चौधरी के निर्देश पर शुक्रवार की शाम दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पण्डित परमानन्द शुक्ल ने रामलीला समिति अध्यक्ष को मंच तथा हनुमान का बेहतरीन अभिनय करने वाले मार्कण्डेय सिंह मुन्ना को प्रथम स्थान मिलने पर पच्चीस हजार नगद, ट्राफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। दूसरा स्थान पाने वाले प्रयागराज पिपरी से आए विकास पांडेय को कैकेई का अभिनय करने के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन

परमानन्द शुक्ल ने कहा कि इसके चयन के लिए बावन हजार पांच सौ लोगों ने वोटिंग कर मतदान किया। उसके बाद कमेटी के पच्चीस सदस्यों ने चयन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान तय किया। संस्था ने गायिका प्राची दूबे, प्रज्ञा चक्षु बाबू बजरंगी सिंह सहित समिति के सोलह कलाकारों को ग्यारह सौ रुपया व प्रशस्ति पत्र देकर उत्साह वर्धन किया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय ने कहा कहा कि इस पुरस्कार ने देश में जनपद का मान बढ़ाया है। विशिष्ट अतिथि जनपद पत्रकार संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि देश का एवार्ड ऐसे ही नहीं मिला करते उसके लिए संघर्ष करना पड़ता है। जंगीपुर रामलीला समिति इसका उदाहरण है।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि सुधाकर उपाध्याय, पूर्व राज्य मंत्री हनुमान प्रसाद सिंह, भाजपा नेता सतीश सिंह, नरेंद्र सिंह निर्मल, गुलाब सिंह, शशि सिंह, तिलकधारी सिंह, बीडीसी लालसाहब सिंह, कमलेश सिंह, राजमणि सिंह, अमरनाथ पाण्डेय, फकरुल्ला, मुज्जू प्रधान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। संचालन जयशंकर मिश्र एवं मार्कण्डेय सिंह आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें