फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने बूथ जीतो चुनाव जीतो की बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। समाजवादी पार्टी की बैठक में बूथ जीतो चुनाव जीतो की रणीति तैयार की गई। बैठक शुक्रवार को जिला ध्यक्ष लालबहादुर यादव की अध्यक्षता में अलफस्टीनगंज स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अपने बूथ पर पार्टी की जीत दिलाने के लिए अभी से तैयारी करनी होगी। एक एक बूथ जीतने पर ही पार्टी को सफलता मिल सकती है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जीन जान से जुट जाने की जरूरत है। जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद ने कहा कि मौजूदा सरकार ने देश की जनता को के साथ विश्वास घात किया है। चुनाव के दौरान पार्टी के नेताओं ने जनता को खूब सपने दिखाए लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। इसे गांव गांव जाकर जनता को बताने की जरूरत है।
कार्यकर्ता पूर्व की सपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को जनता को बताएं और भाजपा की वादाखिलाफी के प्रति भी लोगों को जागरुक करने का काम करें। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष राजनारायण बिंद , जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल, सुशील श्रीवास्तव, संघर्ष यादव, सोचन राम विश्वकर्मा, पूनम मौर्या ने भी संबोधित किया। इस मौके पर माला शुक्ला, शबनम नाज, सीमा खां, चंदन सरोज, मालती निषाद, श्रीष यादव, शैलेंद्र, आशिफ शाह, हर्षित, रामानंद यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें