फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयानंदन को आईईएस में मिला आठवी रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के राजा साहब के गेट (खासनपुर) निवासी अखिलेश पांडेय के बेटे विजयानंदन पांडेय को भारतीय इंजीनियरिंग सेवा ( आईईएस) में आल इंडिया स्तर पर आठवीं और प्रदेश स्तर पर तीसरी रैंक मिली है। शुक्रवार की शाम रिजल्ट घोषित हुआ। जिसमें विजयानंदन को आल इंडिया स्तर पर 8वीं और प्रदेश स्तर पर तीसरी रैंक मिली। भारतीय इंजीनियरिंग सेवा में विजयानंदन का चयन होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। विजयानंदन ने सेंट पैट्रिक्स स्कूल पंचहटिया से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन


एनआईटी हमीरपुर से 2016 में बीटेक की परीक्षा पास किया। इसके बाद तैयारी करने दिल्ली चले गए। वह भारतीय इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा में शामिल हुए। जिसका रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हुआ। विजयानंदन इस सफलता का श्रेय अपने माता भगवान को देते हैं। विजयानंदन के पिता अखिलेश पांडेय पेेशे से शिक्षक हैं। वह खासनपुर में कोचिंग चलाते हैं। वह मूलत: गोरखपुर के भैसला गांव के निवासी हैं।

उधर, मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सेउर गांव निवासी शिवम त्रिपाठी ने भारतीय अभियांत्रिकी सेवा आईईएस में 49 वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। शिवम के पिता प्रकाश चंद्र त्रिपाठी दीवानी न्यायालय जौनपुर में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा सेंट पैट्रिक स्कूल जौनपुर तथा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट मां दुर्गा विद्या मंदिर से हुई। बीटेक की परीक्षा एमएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज गोरखपुर से हुई। प्रथम बार में उन्होंने आईईएस में 49 वीं रैंक प्राप्त किया। शिवम अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता तथा गुरुजनों को देते हैं। उसकी सफलता पर कैलाश चंद्र त्रिपाठी एडवोकेट ,अशोक सिंह सेउर, संजय सिंह मुन्नू ,मनोज मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, राकेश त्रिपाठी, अरुण दुबे ,महेंद्र त्रिपाठी ,राजेश पांडे ,मनीष सिंह न बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें