जौनपुर। गणित ऐसी विधा है जो मानव द्वारा निर्मित समस्त भौतिकवादी सुख सुविधाओं का आधार है। त्योहारों और नक्षत्रों की गणना में गणित की अहम भूमिका है। उक्त विचार वैज्ञानिक एवं गणितशास्त्री प्रो. के श्रीनिवास राव ने कहीं। वह शनिवार को टीडी कालेज के गणित विभाग में फ्रैक्शन कैल्कुलेशन एंड स्पेशल फंक्शन का कंप्यूटर में प्रयोग विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विशिष्ट अतिथि डीएसटी के निदेशक प्रो. एके सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम गणित और विज्ञान के प्रति बच्चों में रुचि पैदा करते हैं। कालेजों की प्राथमिकता होनी चाहिए कि वह इस तरह के आयोजन करें। प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि गणित एक ऐसा विषय है जिस पर पूरा विज्ञान आधारित है। प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि संपूर्ण सृष्टि की गणना केवल गणित के माध्यम से की जा सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि छात्रों के विकास के लिए सभी विभागों में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। इससे छात्रों में विषय के प्रति जागरूकता बढ़ती है। संयोजक डा. सत्य प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस मौके पर ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रो. मीनाक्षी राणा, प्रो. महादेव, प्रो. श्यामलाल यादव, डॉ. ओपी सिंह, डॉ. आरएन ओझा, डॉ. केबी यादव, डॉ. हरिओम त्रिपाठी, डॉ. बृजेंद्र सिंह, डॉ. जितेश सिंह, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ.देवमणि दुबे, प्रो. एसपी सिंह, डॉ. अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. जीसी चौबे ने दिया।