फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया वेतन का भुगतान करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बकाया वेतन का भुगतान करने को लेकर उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ के नेतृत्व में साधन सहकारी समिति के सचिवों का कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सहकारी बैंक के सामने चल रही अनिश्चित कालीन हड़ताल नौवें दिन शनिवार को भी जारी रहा। सचिवों के हड़ताल पर चले जाने केेेे कारण साधन सहकारी समितियों पर ताला लटका रहा।
विज्ञापन

अध्यक्ष कैलाशनाथ सिंह ने कहा कि किसानों को बीज व उर्वरक सहित कृषि संबंधी अन्य सुलभता के लिए सहकारी समिति गठित की गई थी। इन समितियों के कर्मचारियों को वेतन सहित अन्य सुविधाएं आज तक नहीं मिल पाई हैं। जिससे इनके सामने भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। सरकार हम लोगों को वेतन सहित अन्य सहायता के नाम पर फूटी कौड़ी तक नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगी। मौके पर बनवारी यादव, गुलाबचंद्र यादव, यतेंद्र सिंह, वीरबहादुर सिंह, रामनाथ सोनकर, विजय प्रकाश सिंह, दिनेश सिंह, राजेंद्र यादव, वीरेंद्र सिंह व लालजी यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें