फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर ट्रेनों में बढी भीड, कई ट्रेनों में नहीं है जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। दिवाली और भैया दूज मनाने के बाद अपने गंतव्य की ओर वापसी करने वाले लोगों का मजमा शनिवार को जंघई जंक्शन पर लगा रहा है इसका असर महानगर की तरफ जाने वाली ट्रेनों को दिखा चाहे वह दिल्ली का हो या फिर मुंबई का हो भीड का आलम यह रहा कि महानगर जाने वाले लोगों जनरल कोच में ठूंस कर यात्रा करनी पड़ रही है। वाराणसी- प्रतापगढ़ रेलवे रुट पर स्थित जंघई रेलवे स्टेशन पर दिवाली व भैया दूज मनाने के बाद महानगरों की तरफ जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। अधिकांश ट्रेनों में नो रूम है।
विज्ञापन

ज्यादातर ट्रेनों में वेटिंग लगभग 300 के ऊपर दर्शा रही है। जिससे त्यौहार मनाकर अपने गंतव्य वापस जाने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यात्री रोजगार व्यवसाय में महानगर वापस जा रहे हैं। 22970 वाराणसी ओखा एक्सप्रेस में वेटसिंग 400, 11056 गोदान एक्सप्रेस में नो रुम, 15018 गोरखपुर दादर काशी एक्सप्रेस में 200 वेटिंग, 13006 पंजाब मेल में नो रुम, 12166 वाराणसी कुर्ला रत्नागिरी एक्सप्रेस ने 142 वेंटिंग, 14257 वाराणसी नई दिल्ली काशी विश्वनाथ में 322 वेटिंग, 22433 गाजीपुर आनन्द विहार सुहेलदेव में 148 वेटिंग, 11072 वाराणसी से कुर्ला कामायनी एक्सप्रेस में 147 वेटिंग, 18182 नई दिल्ली से हाबडा पूर्वा एक्सप्रेस में नो रुम चल रहा है। जिससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य टिकट पर्यवेक्षक जंघई रामजी यादव ने बताया की दिपावली व भईया दुज के बाद महानगरों की तरफ जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में नो रुम है तथा कई ट्रेन में वेटींग चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें