फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद दिखते ही जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। 12 रबीउल अव्वल का चांद दिखते ही जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारी शुरू हो गई है। मुस्लिम मोहल्लों में मस्जिदों में और लोगों ने घरों पर इस्लामी परचम लगा दिया है। मिलादे अकबर वा नात शरीफ का आयोजन बड़ी ही अकीदत के साथ मस्जिदों मदरसों में शुरू हो गया है। एक रविअव्वल से 12 रवि अव्वल तक अनवरत सुबह शाम चलता रहेगा। लोग अपने दुकानों को घरों को मस्जिद और मदरसों को कुमकुम, झिलमिल लाइटों से सजाने लगे हैं। नात खां अंजुमनों ने फनसिफा गिरी के अखाड़े, अपनी तैयारियों में जोर शोर से लग गए हैं। मरकजी सीरत कमेटी के संरक्षक पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद, संरक्षक अनवारुल हक गुड्डू , डॉ हसीन बबलू, सदर मजहर आसिफ, नायब सदर शकील मंसूरी, जनरल सेक्रेट्री फिरोज अहमद पप्पू , कमेटी के सदस्यों को लेकर तैयारी की रूपरेखा बनाने में लग गए हैं। कहीं से कोई कसर कोई कमी न रह जाए इसके लिए जोर शोर से तैयारी चल रही है। तैयारी के लिए जिला प्रशासन नगर पालिका परिषद से भी सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें