फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से दस रिहायसी छप्पर आग के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानगंज/ महराजगंज। क्षेत्र के रसिकापुर गांव में मंगलवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से दस परिवारों का रिहायसी छप्पर, बाइक सहित उसमें रखा लाखों रुपये का समान जल गया। ग्रामीणों के काफी प्रयास से आग पर काबू पाया गया। जब तक आग को बुझाया गया उसमें रखा पूरा सामान जल गया। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना के दो घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

सुजानगंज थाना क्षेत्र के रसिकापुर निवासी कैलाश नाथ मौर्या के रिहायसी छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। उसमें रखी बाइक ,पांच साइकलें व घर गृहस्थी का लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेज थी की पड़ोसी राजकिशोर मौर्य, रामजीत मौर्य, ओमप्रकाश मौर्य, लालबहादुर मौर्य, प्रह्लाद मौर्य, नन्हकउ मौर्य, राम अभिलाख, कुक्कुड मौर्य का एक-एक छप्पर व उसमें रखा 10 कुंतल गेहूं, छह कुंतल चावल, भूसा, रजाई, गद्दा, चारपाई, पंखा, टीवी, सायकल सहित लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने अगल बगल स्थित पंपिंग सेट को चलाकर आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जब तक आग को बुझा पाते छप्पर में रखा घर का पूरा सामान जल गया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि फायर ब्रिग़ेड सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा। जिसकी सूचना हल्का लेखपाल को भी दे दिया है। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें