जलालपुर। भाजपा के मछलीशहर लोकसभा के प्रभारी पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक वाराणसी आरपी कुशवाहा ने कहा कि 11 से 15 नवंबर तक बूथ समितियों का अभिनंदन और एक से 15 दिसंबर तक विधानसभाओं में 150 किमी पैदल यात्रा की जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो विकास यात्रा वर्ष 2014 से शुरू हुई उसे रुकने नहीं देना है। पार्टी वर्ष 2019 में चुनाव में दोगुने जोश के साथ मैदान में उरेगी और फिर से सरकार बनेगी। वह मंगलवार को जिला महामंत्री व लोकसभा प्रमुख डा. अजय कुमार सिंह के आवास पर आयोजित बैठक बूथ समिति अभिनंदन समारोह और पदयात्रा के की रणनीति बनाई गई। तय किया गया कि 17 नवंबर को कमल संदेश बाइक रैली निकालने की योजना बनाई गई। सांसद प्रतिनिधि डा. विजयचंद्र पटेल, विनय सिंह, वृजनरायन दुबे, डॉ नृपेंद्र सिंह, जनार्दन सिंह, अजय सिंह, ब्रह्मदेव तिवारी, छोटेलाल पटेल, डा. रामबहादुर सिंह, रणविजय सिंह आदि उपस्थित रहे।