फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुख समृद्धि के लिए स्थापित हुई लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सुख और समृद्दि केे लिए भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्तियों की बाजारों में खूब खरीददारी हुई। शहर से लेकर ग्रामीण बाजारों तक रंग बिरंगी मूर्तियों की दुकानें सज गई हैं। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की घर में स्थापित कर पूजा अर्चन करने से सुख और समृद्दि की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

धनतेरस के दिन कुछ लोग सुख समृद्धि के लिए सोने-चांदी की मूर्तियां घर लाए। वैसे मिट्टी की मूर्तियों की ही पूजा होती है। लेकिन लोग अपने घरों की सुख, समृद्धि के लिए पूजा स्थान पर रखने के लिए खरीदारी किया। सोमवार की रात बारह बजे तक दुकानों पर चहल-पहल रही। मंगलवार को भी खरीदारी के लिए बाजारों में काफी भीड़ रही। लोग अपने पसंत की मूर्तियों को खरीदकर घर ले गए। मंगलवार को मिट्टी से बने दियों की दुकानें भी सज गईं। बुधवार को दीपावली मनाई जाएगी। दीपावली के एक दिन पहले ही छोटी दीपवली मनाई गई। दीपावली को देखते हुए आटो सेक्टर का कारोबार, कपड़ा कारोबार, गिफ्ट का कारोबार, पटाखों का कारोबार, रीयल एस्टेट, बर्तन का कारोबार भी जमकर हुआ। दुकानदारों ने तो सड़क के किनारे दुकानें सजा रखी हैं। लोग दिन भर अपने घरों की साफ-सफाई में जुटे रहे। घरों की सफाई के साथ ही सजावट का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कुछ लोगों ने तो धन तेरस के दिन ही घरों को झालर से सजा दिया है। कुछ लोग सजाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें