फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में खरीददारी के लिए लगी रही भीड़, मूर्तियों की सजी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दीपावली रौनक मंगलवार को देखने की मिली। सुबह से देर शाम तक बाजार ग्राहकों से गुलजार रहा। भीड़ के चलते दिन भर शहर में जैसी स्थिति रही। सड़क से लेकर गलियों तक जाम लगा रहा। दुकानदारों ने सडक की पटरियों पर मूर्ति, बर्तन और पटाखों की दुकाने सजा रखी थी। कपडा, जेवर, बर्तन आदि की दुकानें देर रात तक ग्रहकों से गुलजार रही। सुख और समृद्दि केे लिए भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्तियों की बाजारों में खूब खरीददारी हुई। शहर से लेकर ग्रामीण बाजारों तक रंग बिरंगी मूर्तियों की दुकानें सज गई हैं। शहर के ओलंदगंज, चहारसू, कोतवाली, बदलापुर पड़ाव, मछलीशहर, कचहरी रोड पर भीड़ के चलते दिन भर जाम लगा रहा। हालत यह थी की लोगों का पैदल चलने में परेशानी उठानी पड़ी। आवानमन सुचारू कराने में पुलिस के भी पसीने छूट रहे थे। छोटी दीपावली के चलते शहर देर रात तक गुलजार रहा। सुबह से पटाखों की आवाज सुनाई देने लगी थी। झालरों की रोशनी से टिमटिमाने लगे थे।
विज्ञापन

शहर में कई स्थानों पर मूर्तियों की दुकानें सजाई गई थी। ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की घर में स्थापित कर पूजा अर्चन करने से सुख और समृद्दि की प्राप्ति होती है। धनतेरस के दिन कुछ लोग सुख समृद्वि के लिए सोने-चांदी की मूर्तियां घर लाए। वैसे मिट्टी के मूर्तियों की ही पूजा होती है। लेकिन लोग अपने घरों की सुख, समृद्वि के लिए पूजा स्थान पर रखने के लिए खरीददारी किया। सोमवार की रात बारह बजे तक दुकानों पर चहल - पहल रहीं। मंगलवार को भी खरीददारी के लिए बाजारों में काफी भीड़ रही। लोग अपने पसंत की मूर्तियों को खरीदकर घर ले गए। मंगलवार को तो मिट्टी से बने दिया की दुकाने भी सज गई है। बुधवार को दीपावली मनाई जाएगी। दीपावली के एक दिन पहले ही छोटी दीपवली मनाई गई। दीपावली को देखते हुए आटो सेक्टर का कारोबार, कपड़ा कारोबार, गिफ्ट का कारोबार, पटाखों का कारोबार, रीयल एस्टेट, बर्तन का कारोबार भी जमकर हुआ। दुकानदारों ने तो सड़क के किनारे दुकानें सजा रखा है। लोग दिन भर अपने घरों की साफ सफाई में जुटे रहे। घरों की सफाई के साथ ही सजावट का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कुछ लोगों ने तो धन तेरस के दिन ही घरों को झालर से सजा दिया है। तो कुछ लोग सजाने की तैयारी कर रहे हैं। जाम के चलते लोग किसी तरह गली के रास्ते घर पहुंचे। बस पड़ाव, रोडवेज, रेलवे स्टेशनों पर लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें