फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलीगुड़ी से मंगाया गया है लाल व सफेद कमल का फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दीपावली के मद्देनजर आसाम सिलीगुड़ी से लाल व सफेद कमल का फूल मंगवाया गया है। 108 पंखुड़ी वाले यह कमल का फूल लोगों की पसंद बना हुआ है। लोगों द्वारा इसके खूब खरीदा जा रहा है। इसके एक फूल की कीमत 60 से 70 रुपये हैं।
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर गणेश व लक्ष्मी की पूजा करने के लिए कमल का फूल का उपयोग किया जाता है। इसके साथ ही गेंदे का फूल व उसके मालों को भी प्रयोग किया जाता है। जिसके मद्देनजर जिले के फूलों के व्यवसाई इस साल कमल के फूलों को भी मंगाए हैं। इस फूलों को आसाम सिलीगुड़ी से लाल व सफेद कमल का फूल मंगवाया गया है, जो लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। लोगों द्वारा इस फूलों को खूब खरीदा जा रहा है। फूल व्यवसायी पप्पू माली ने बताया कि आसाम के सिलीगुड़ी से लाल व सफेद कमल का फूल मंगवाया गया। इस 108 पंखुड़ी वाले कमल के एक फूल की कीमत 60 से 70 रुपये ली जा रही है। वहीं मौसम अच्छा रहने के कारण पिछले वर्ष से इस साल गेंदे के फूलों की खेती भी अच्छी हुई है। जिससे अच्छे किस्म के गेंदे के फूल भी मंगवाए गए हैं। इस फूल का एक माला 20 से 25 रुपये में बेचा जा रहा है। मीडियम क्लास के गेंदे के फूल का माला 15 से 16 रुपये में बेचा जा रहा है। जबकि छोटे मालों को आठ से 10 रुपये में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें