जौनपुर। हनुमान जयंती पर मंगलवार को हनुमान मंदिरों में भजन किर्तन के साथ जयंती धूमधान से मनाई गई। हनुमत पूजनोत्सव समिति की ओर से गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जगह-जगह रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। जयंती पर हनुमान मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया था। सुबह से ही दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही है। देर शाम को भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह ही मंदिरों की साफ सफाई कर हनुमान मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया। बजरंगबली का भव्य शृंगार किया गया।
नगर के मछरहट्टा रासमंडल में स्व. पंडित शेष नारायण दुबे के मंदिर पर श्री संकट मोचन हनुमान की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर को बड़े ही आकर्षक तरीके से सजाया गया था। हनुमान जी का भव्य शृंगार किया गया और श्री राम चरित मानस व सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया गया। अनिरुद्ध कुमार दुबे द्वारा वैदिक विधि विधान से पूजन एवं हवन किया गया। पूजन के नगर के बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। शिव सागर तिवारी ने आयोजन में सहयोग किया। हवन और आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। इसी प्रकार बीआरपी इंटर कालेज स्थित हनुमान मंदिर और सिपाह स्थित बड़े हनुमान पर हनुमत जयंती पर दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ रही। हनुमत पूजा समिति की ओर से दोपहर में गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बड़े संख्या में लोग भजन कीर्तन करने हुए आगे बढ़ रहे थे। महाबली हनुमान की भव्य झांकी सजाई गई थी।