मीरगंज। क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में पुरानी परम्परा को निभाते हुए शाम को घूर के गड्ढे पर यम का दीपक जलाया गया। जो नरक चतुर्दशी के रूप में दीपावली के एक दिन पूर्व मान्यता के रूप में दीपक जलाया जाता हैं। इसे यम का दीपक कहा जाता हैं। जो एक बड़े कसोरे में कडुवा तेल से जलाया जाता है। दीपावली के एक दिन पूर्व घर की महिलाएं यम का दीपक जलाती है। बसेरवा गांव निवासी जीतनरायन, रघुराज, सुमित्रा देवी, जयदेवी आदि ने बताया कि यह बहुत पुरानी परंपरा चली आ रही है। इसका निर्वहन आज भी करते हुए गांव में महिलाएं यम का दीपक जलाती हैं।