फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में प्राथमिक विद्यालय वाजिदपुर व जूनियर में भन्नौर प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरसठी। ब्लाक मुख्यालय पर सोमवार को ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने कई प्रकार के खेलों में भाग लिया। छ: सौ मीटर दौड में भोनू प्रथम और लडकियों में नाजिया प्रथम रही। सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी जवाहर लाल यादव के नेतृत्व में ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के आयोजन में क्षेत्र के सभी प्राथमिक एव जूनियर हाईस्कूल के छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कई प्रकार के खेल खो-खो, कबड्डी, गोला, डिस्क के साथ दौड़ प्रतियोगिता हुआ। खो-खो बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय वाजिदपुर प्रथम, जूनियर में भन्नौर प्रथम रहा। कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय परियत के बालक वर्ग एवं भदरांव जूनियर हाईस्कूल की बालिकाएं भाग लिया। जिसमें भन्नौर और भदरांव प्रथम रहा। छ: सौ मीटर दौड मे प्राथमिक विद्यालय आलमगंज के भोनू प्रथम, बालिकाओं में नाजिया प्रथम रही। वही जूनियर में भदरांव प्राथमिक की रोशनी पहले स्थान पर रही। गोला में आशीष ने बाजी मारी। सभी प्रथम एवं दूसरा स्थान हासिल करने वाले छात्रों को बीईओ जवाहर लाल यादव ने पुरस्कार दिया। इस अवसर पर अश्वनी सिंह, सन्तोष सिंह, जगदीश, अरूण यादव, सन्तलाल, लालबहादुर, सुमित सिंह, विनय सिंह, सुभाष यादव, स्वामी नाथ, इन्द्रजीत, शिवप्रकाश, अमरनाथ, भोलापाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें