फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारका व मारीच बध होते ही प्रभू राम के जयकारे से गूंज उठा पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकरारा । स्थानीय क्षेत्र का आदर्श रामलीला समिति रीठी द्वारा रविवार की रात ताड़का व सुबाहुु वध का मंचन किया गया। लीला स्थल जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। निशाचरों के उत्पात से त्रस्त मुनि विश्वामित्र को जब तपस्या एवं यज्ञ करने में कठिनाई होने लगी तो उनके अंतर्मन से आवाज आई। प्रभु अवतरेहु हरन महि भारा...यही सोचकर वे राजा दशरथ के दरबार में पहुंचते हैं। वे दशरथ से राम और लक्ष्मण को उनके साथ भेजने की बात कहते हैं। मुनि के समझाने पर वे राम और लक्ष्मण को भेज देते हैं। रामलीला में दो बाल कलाकार आयुष सिंह भोलू( 11) राम और उसकी सगी बहन वर्षा सिंह (9) लक्ष्मण की भूमिका निभाई। राम-लक्ष्मण विश्वामित्र के साथ ताड़का व सुबाहु को मारते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें