केराकत। ईसाई धर्म से हिंदू धर्म में पुनर्वापसी कर चुके लगभग दो सौ परिवारों में आर्य समाज यूपी प्रतिनिधि सभा के पदाधिकारियों ने दीपावली से पूर्व सोमवार को मिलकर उन्हें उपहार भेंट किया। दीपावली की शुभकामना दी गई। उपहार भेंट करने वालों में प्रतिनिधि सभा के प्रधान डा. धीरज सिंह, उपप्रधान पं. बीरेन्द्र, पुस्तकाध्यक्ष रमाशंकर मास्टर, मेरठ वाले मुकेश आर्य आदि रहे। सदस्यों ने ऐसे परिवारों को उपहार भेंट किया। इसी प्रतिनिधि सभा ने हिन्दू धर्म से ईसाई बने लोगों की पुनर्वापसी कराई थी। उनके हर सुख दु:ख में साथ देने का वादा किया था। उसी क्रम में सभा के सदस्यों बकुलियां, तेजपुर आदि गांवों के परिवारों से उनके घर जाकर भेंट की।