फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार खिलाड़ियों को हर तरह की सुविधा कराएंगी उपलब्ध- डा. नीलकंठ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। खिलाड़ियों को शासन की तरफ से पूर्ण सहयोग एवं सुविधा प्रदान की जाएगी। उक्त बातें विधायी, न्याय, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने शुनिवार की शाम इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में आयोजित गोष्ठी में जनपद के राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं पूर्व खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ खिलाड़ी प्रतिभाशाली होने के बावजूद भी परिस्थितियों के कारण आगे नहीं जा पाते हैं। जबकि कुछ खिलाड़ियों में असुरक्षा की भावना बनी रहती है। ऐसे खिलाड़ियों को सरकार द्वारा हर तरह की सुविधा प्रदान कराई जाएगी। साथ ही उनके असुरक्षा की भावना को दूर करने का कार्य करेगी। हम एक स्वस्थ भारत का निर्माण करेंगे। इस दौरान उन्होंने उप जिला क्रीडा अधिकारी एवं खिलाड़ियों के साथ खेल के विकास पर भी चर्चा की। उप क्रीडाधिकारी ने स्टेडियम के विकास हेतु अंतर्राष्ट्रीय मल्टीपरपज हाल, स्विमिंग पूल हेतु प्रस्ताव दिया। इस अवसर पर जितेंद्र बहादुर सिंह, लालजी निषाद, सचिव तलवारबाजी संघ सुरेंद्र कुमार यादव, कोषाध्यक्ष जिला कुश्ती संघ लालमन यादव आदि खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें