बक्शा। श्री आदर्श धर्म मंडल रामलीला समिति जमालपुर मदारपुर में शनिवार की रात में सीता हरण लीला हुई। इस दौरान सीता हरण के बाद राम विलाप देख दर्शकों की आंखे नम हो गई।
सीताहरण होने की जानकारी मिलते ही प्रभु राम हे खग मृग है मधुकर सैनी, तुम देखी सीता मृगनयनी। इसके पूर्व शूर्पनखा की नककटैया, खर दूषण एवं त्रिसिरा का युद्ध, प्रभु राम द्वारा उनका बध करना, रावण का मारीच के पास जाना व सहायता के लिए जबरन तैयार करने का दृश्य प्रस्तुत होता है। मारीच हिरण बनकर राम को बहकाना। मौका देख माता सीता का रावण हरण करता है। रास्ते में गिद्धराज जटायू मिलते हैं और बताते है कि लंका का राजा रावण सीता को ले गया है । जिसका उद्घाटन नगर विकास राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव नेकिया। संरक्षक राजकुमार यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष सुनील यादव, शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रधानाचार्य संघ अध्यक्ष ईश्वरलाल यादव, राजदेव यादव, श्यामबाबू, रवि प्रकाश यादव, सुनील यादव सभासद, अरविन्द सिंह मौजूद रहे। संचालन डॉ. रामकृष्ण यादव द्वारा किया गया । इस अवसर पर रमाशकंर यादव, रगंबहादूर यादव, सत्यप्रकाश यादव, जयप्रकाश यादव, सुनसून यादव, मो खलील, पप्पू पिन्डरा, लालचन्द्र यादव, सूबाषचंद्र यादव, देवेन्द्र दत्त यादव, कृष्ण मोहन यादव, रबि चौबे, रजनीश चौबे आदि मौजूद रहे।